Nepal में भीषण हादसा, 18 की मौत,कई अन्य गंभीर रूप से घायल |ABPLIVE
एबीपी लाइव | 23 Feb 2026 04:01 PM (IST)

नेपाल के धादिंग जिले में में सोमवार, 23 फरवरी की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह बस पर्यटन नगरी Pokhara से राजधानी Kathmandu की ओर जा रही थी।