CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

NEET आंदोलन के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या अब CJP चुनावी राजनीति में कदम रखेगी? NDTV से बातचीत में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका से जब राजनीतिक पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "Never say no to anything in India." हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल संगठन का फोकस चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं के आंदोलन को आगे बढ़ाना है। वहीं, CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि अभी उनका एजेंडा चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के मुद्दों पर देशभर में जनआंदोलन को मजबूत करना है। उधर, अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके ने भी साफ कहा कि उनका बेटा राजनीति में नहीं जाएगा और सामाजिक कार्य ही करता रहेगा। इस वीडियो में जानिए—क्या CJP चुनाव लड़ेगी? नेताओं ने राजनीति पर क्या कहा? अभिजीत दीपके के पिता का बड़ा बयान.. आंदोलन के बाद CJP का अगला प्लान क्या है?