✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

B-52 Bomber Crash: राख बना अमेरिकी सेना का सबसे खतरनाक B-52 बॉम्बर, 8 सैनिकों की मौत! |ABPLIVE

ABP Live Focus  |  16 Jun 2026 04:29 PM (IST)
ABP News

सोचिए… एक ऐसा विमान जो अपने आप में अमेरिकी ताकत का प्रतीक माना जाता है…जो दशकों से युद्धों में इस्तेमाल होता आया है… और जिसे आज भी दुनिया के सबसे खतरनाक बॉम्बर्स में गिना जाता है… वही B-52 बॉम्बर अचानक उड़ान भरता है… और कुछ ही देर बाद क्रैश हो जाता है। अब सबसे डराने वाली बात ये नहीं है कि विमान गिरा… डराने वाली बात ये है कि इसमें सवार सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं और शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी के बचने की उम्मीद बहुत कम जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें साफ दिख रहा है कि एक बड़ा जला हुआ एरिया है… जहां शायद अब विमान का बहुत कम हिस्सा ही बचा है। और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस हादसे में सवार सभी 8 लोगों के बचने की संभावना बहुत कम है। लेकिन अभी तक अमेरिकी वायुसेना ने इसे पूरी तरह कन्फर्म नहीं किया है, क्योंकि जांच अभी चल रही है। हादसे के तुरंत बाद पूरा एयरबेस अलर्ट मोड पर चला गया। इमरजेंसी टीमें, फायर ब्रिगेड, मिलिट्री रेस्क्यू यूनिट्स… सब मौके पर पहुंच गए। और तुरंत एयरबेस को बंद कर दिया गया। यानी अब वहां कोई भी फ्लाइट आ या जा नहीं सकती थी। जो फ्लाइट्स पहले से आने वाली थीं, उन्हें दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया गया। बता दें ये अमेरिकी वायुसेना का एक स्ट्रैटेजिक बॉम्बर है…यानी इसका काम है बहुत दूर तक जाकर भारी मात्रा में बम और मिसाइल गिराना। इसकी पहली उड़ान 1950 के दशक में हुई थी। मतलब ये विमान लगभग 70 साल पुराना डिजाइन है… लेकिन इसे बार-बार अपग्रेड किया गया है ताकि ये आज भी इस्तेमाल हो सके। ये इतना बड़ा विमान है कि इसके पंखों का फैलाव लगभग 185 फीट तक होता है। और इसकी लंबाई करीब 159 फीट के आसपास होती है। इसे उड़ाने के लिए आमतौर पर 5 लोगों की टीम होती है। जिसमें पायलट, नेविगेटर और दूसरे मिलिट्री ऑपरेटर्स शामिल होते हैं। और इसकी सबसे बड़ी ताकत ये है कि ये हजारों किलोमीटर तक बिना रुके उड़ सकता है..और जरूरत पड़ने पर न्यूक्लियर हथियार तक ले जाने की क्षमता रखता है। इसी वजह से इसे अमेरिका की मिलिट्री ताकत का एक बहुत अहम हिस्सा माना जाता है। इसका इस्तेमाल पहले भी कई बड़े युद्धों में हुआ है… जैसे वियतनाम युद्ध, खाड़ी युद्ध, इराक और अफगानिस्तान जैसे ऑपरेशंस में। यानी ये सिर्फ एक विमान नहीं है…बल्कि अमेरिकी डिफेंस सिस्टम की एक बहुत बड़ी रीढ़ माना जाता है। और इसलिए जब ऐसा कोई हादसा होता है, तो सिर्फ एक क्रैश नहीं होता…बल्कि पूरी मिलिट्री कम्युनिटी के लिए ये एक बड़ा अलर्ट बन जाता है। फिलहाल मौके पर जांच जारी है, मलबा हटाया जा रहा है और हर एंगल से जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सबसे अहम बात अभी भी वही है…कि आखिर गलती कहां हुई और कैसे एक रूटीन टेस्ट फ्लाइट इतनी बड़ी त्रासदी में बदल गई। जैसे-जैसे इस मामले में नई जानकारी आएगी, तस्वीर और साफ होती जाएगी।

Continues below advertisement
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • Abplive
  • B-52 Bomber Crash: राख बना अमेरिकी सेना का सबसे खतरनाक B-52 बॉम्बर, 8 सैनिकों की मौत! |ABPLIVE

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.