ABP Exit Poll: गुजरात में बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत, 26 में से 24 सीटें जीतने का अनुमान
ABP News Bureau | 19 May 2019 07:36 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात से बीजेपी के लिए बड़ी खबर आई है. यहां 2014 के चुनाव में बीजेपी को सभी 26 सीटों पर जीत मिली थी तो इस बार पार्टी को 24 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. इसके अलावा कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है.