ABP Exit Poll 2019: बिहार में NDA के आगे फेल हो सकता है महागठबंधन, मिल सकती हैं 40 में से 34 सीटें
ABP News Bureau | 19 May 2019 07:51 PM (IST)

एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में बीजेपी को 17 और जेडीयू को 11 सीटें मिल सकती हैं जबकि एलजेपी के खाते में छह सीटें जाने का अनुमान है. यानी बिहार में एनडीए 40 में से 34 सीटों पर जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है. वहीं महागठबंधन महज छह सीटों पर सिमट रही है. महागठबंधन में आरजेडी को तीन, कांग्रेस को दो और आरएलएसपी को एक सीट मिल सकती है. पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 31 सीटें जीती थीं, ऐसे में नीतीश कुमार की वापसी से तीन सीटों का फायदा हो रहा है.