ABP Exit Poll 2019: देखिए यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के नतीजों की बड़ी बातें
ABP News Bureau | 19 May 2019 10:30 PM (IST)

शाम 6 बजे तक की वोटिंग के बाद आए नए आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में अब बीजेपी को 33 सीटें मिलने का अनुमान है. पहले राज्य में बीजेपी को 22 सीटें मिलने का अनुमान था. इसके अलावा गठबंधन को जहां पहले 56 सीटें मिलने का अनुमान था वहीं अब इसके 45 सीटें आने का अनुमान है. कांग्रेस की सीटों में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये यूपी में 2 सीटों पर ही जीतती दिख रही है.