ABP Exit Poll 2019 का फाइनल आंकड़ा: NDA को बहुमत, फिर एक बार मोदी सरकार का अनुमान
ABP News Bureau | 19 May 2019 10:12 PM (IST)

एग्जिट पोल के मुताबिक फाइनल तस्वीर सामने आ गई है और सत्ताधारी एनडीए अपने दम पर बहुमत हासिल करता दिखाई दे रहा है. नए आंकड़ों के मुताबिक एग्जिट पोल का फाइनल आंकड़ा आ गया है और इसमें एनडीए को अपने दम पर बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. एनडीए को 542 में से 277 सीटें मिलती दिख रही हैं और अन्य के खाते में 135 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस को 130 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है.