ABP Exit Poll 2019: पंजाब में बीजेपी पर भारी पड़ सकती है कांग्रेस, देखिए कितनी सीटें मिलने का अनुमान
ABP News Bureau | 19 May 2019 08:22 PM (IST)

17वीं लोकसभा चुनने के लिए देशभर में सातों चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चुनाव आयोग 23 मई को 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित करेगा. एबीपी न्यूज-नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को पंजाब में 8 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं बीजेपी-आप के खाते में दो-दो और अकाली दल के हिस्से एक सीट आ सकती है.