ABP Exit Poll 2019: राजस्थान में बीजेपी को 6 सीटों का नुकसान, मिल सकती हैं 25 में से 19 सीटें
ABP News Bureau | 19 May 2019 08:03 PM (IST)

23 मई को चुनावी नतीजे आने के साथ ही नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा. केंद्र में काबिज मोदी सरकार की फिर वापसी होगी या विपक्ष और महागठबंधन की एकता रंग लाएगी इसका फैसला 23 मई को हो जाएगा. इससे पहले आज एबीपी न्यूज-नीलसन के एग्जिट पोल के जरिए आपके सामने नतीजों का अनुमान पेश किया जा रहा है. राजस्थान के रण में बीजेपी को 19 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस 6 सीटें जीतने में कामयाब दिख रही है. 2014 में बीजेपी को मोदी लहर में सभी 25 सीटें मिलीं थी.