ABP Exit Poll 2019: हरियाणा में बीजेपी को 7 सीटें, कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं 3 सीटें
ABP News Bureau | 19 May 2019 08:39 PM (IST)

17वीं लोकसभा चुनने के लिए देशभर में सातों चरण की वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 23 मई को चुनाव आयोग 17वें लोकसभा चुनाव के नतीजों का एलान करेगा. नतीजों से ठीक चार दिन पहले एबीपी न्यूज-नीलसन हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों का एग्जिट पोल लेकर आया है. एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 07 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस की झोली में 03 सीटें जा सकती हैं.