ABP Exit Poll 2019: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की हो सकती है बंपर जीत, कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता
ABP News Bureau | 19 May 2019 08:36 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान खत्म हो गया है. अब सभी को 23 मई का इंतजार है जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़–नीलसन ने एग्जिट पोल जारी किया किया है. एबीपी न्यूज़–नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को सभी 04 सीटें मिलती हुई दिख रही है. कांग्रेस की झोली में इस बार भी 00 आ रही हैं. एग्जिट पोल के आंकड़े का मतलब साफ है कि बीजेपी पिछली बार का प्रदर्शन दोहराती हुई दिख रही है. वहीं कांग्रेस एक बार फिर खाता खोलने में असफल दिख रही है.