ABP Exit Poll 2019: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को भारी बढ़त, देखिए 42 में से कितनी सीटों पर करेगी कब्जा
ABP News Bureau | 19 May 2019 08:11 PM (IST)

23 मई को चुनावी नतीजे आने के साथ ही नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा. केंद्र में काबिज मोदी सरकार की फिर वापसी होगी या विपक्ष और महागठबंधन की एकता रंग लाएगी इसका फैसला 23 मई को हो जाएगा. इससे पहले आज एबीपी न्यूज-नीलसन के एग्जिट पोल के जरिए आपके सामने नतीजों का अनुमान पेश किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिल सकती है. बीजेपी को 42 में से 16 सीटें मिलने की उम्मीद है.