ABP-C Voter Survey: ओडिशा में NDA को भारी बढ़त, BJD को हो सकता है बड़ा नुकसान
ABP News Bureau | 07 Apr 2019 09:33 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग 11 अप्रैल को है. उससे पहले आपका चैनल ABP न्यूज लेकर आया है देश का सबसे बड़ा सर्वे. C VOTER ने देश का मूड जानने के लिए सभी 543 सीटों पर 45 हजार 134 लोगों से बात की है. ये सर्वे मार्च के पहले हफ्ते से लेकर अप्रैल के पहले हफ्ते के बीच कराया गया है. ओडिशा की बात करें तो यहां एनडीए को भारी बढ़त मिलती दिख रही है. यहां बीजेडी को 2014 के मुकाबले बड़ा नुकसान होने की संभावना है.