ABP-C Voter Survey: महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 35 पर हो सकता है NDA का कब्जा
ABP News Bureau | 07 Apr 2019 08:42 PM (IST)

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एबीपी न्यूज और सी-वोटर के सर्वे में बीजेपी, कांग्रेस और दूसरे दलों को लेकर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. एबीपी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए, यूपीए के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में है. यूपीए को महाराष्ट्र में 13 जबकि एनडीए को 35 सीटें मिलने की उम्मीद है.