ABP-C Voter Survey: पंजाब में कांग्रेस का लहराएगा परचम, हरियाणा में मिलेगी केवल एक सीट
ABP News Bureau | 07 Apr 2019 09:39 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग 11 अप्रैल को है. उससे पहले आपका चैनल ABP न्यूज लेकर आया है देश का सबसे बड़ा सर्वे. C VOTER ने देश का मूड जानने के लिए सभी 543 सीटों पर 45 हजार 134 लोगों से बात की है. ये सर्वे मार्च के पहले हफ्ते से लेकर अप्रैल के पहले हफ्ते के बीच कराया गया है. पंजाब में यूपीए को 12 सीटें मिल रही है जबकि एनडीए को यहां केवल एक सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है. वहीं हरियाणा की बात करें तो यहां मामला उल्टा है.