गौतम गंभीर पर AAP प्रत्याशी आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप, शिकायत की दर्ज
ABP News Bureau | 27 Apr 2019 10:46 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने बीजेपी के प्रत्याशी गौतम गंभीर पर वोटर आईडी में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने इसके खिलाफ गंभीर की शिकायत भी दर्ज की है. एबीपी न्यूज़ बात करते हुए आतिशी ने कहा कि ये एक आपराधिक मामला है और गंभीर को तत्काल आयोग्य करार दिया जाना चाहिए.