आज का विचार: ना हमें ज्यादा बोलना चाहिए, ना ज्यादा चुप रहना चाहिए
ABP News Bureau | 11 Jul 2019 07:48 AM (IST)

गुरुजी पवन सिन्हा बता रहे हैं आज का अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी में ला सकता है बहुत बड़ा बदलाव, बस जरूरत है तो इस विचार को अपनी जिंदगी में उतारने की. क्योंकि एक सकारात्मक सोच के साथ ही आपकी जिंदगी खुशहाल हो सकती है. श्रीगुरु पवन सिन्हा जो विचार बताते हैं उससे आपके जीवन को एक नया आयाम मिलेगा और साथ ही आप हमेशा लोगों की नजरों में अच्छे बने रहेंगे. आज का विचार- अति का भला ना बोलना, अति की भली ना चुप, अति का भला ना बरसना, अति की भली ना धूप....ना हमें ज्यादा बोलना चाहिए, ना हमें ज्यादा चुप रहना चाहिए … ठीक वैसे ही जैसे ना अधिक बारिश अधिक है ना अधिक धूप अच्छी होती है.