गुरुजी पवन सिन्हा से जानिए आज का अनमोल विचार
ABP News Bureau | 09 Oct 2019 08:27 AM (IST)
गुरुजी पवन सिन्हा बता रहे हैं आज का अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी में ला सकता है बहुत बड़ा बदलाव, बस जरूरत है तो इस विचार को अपनी जिंदगी में उतारने की. क्योंकि एक सकारात्मक सोच के साथ ही आपकी जिंदगी खुशहाल हो सकती है. श्रीगुरु पवन सिन्हा जो विचार बताते हैं उससे आपके जीवन को एक नया आयाम मिलेगा और साथ ही आप हमेशा लोगों की नजरों में अच्छे बने रहेंगे. आज का विचार- सुख को सितार मानो, दिन में सितार के तारों को एक बार अपने तरीके से जरूर छेड़ें. सितार बजेगा, आफ सुखी रहेंगे. बाहर थोड़ा सुख है, लेकिन असली सुख भीतर है. भीतर के सितार को छेड़कर सुखी रहें.