खौफनाक! कैमरे में कैद हुई बच्चा चोरी की घटना, घर के बाहर सो रहा था परिवार
shubhamsc | 18 Sep 2019 02:31 PM (IST)

पंजाब के लुधियाना में एक खौफनाक घटना होते होते बची. लुधियाना के ऋषि नगर इलाके में एक शख्स चार साल के बच्चे को चोरी करके ले जा रहा था. परिवार गली में घर के बाहर सो रहा था. राहत की बात ये रही कि परिवार का एक सदस्य जग गया और बच्चे को सही सलामत छुड़ा लिया गया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.