फिर हिंसा की आग में झुलसा बंगाल, वोटिंग के दौरान कहीं पर मारपीट तो कहीं पर हई बमबारी
ABP News Bureau | 19 May 2019 01:16 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में सातवें और आखिरी चरण के वोटिंग के दौरान भी कई जगहों पर हिंसा देखने को मिल रही है. ज्यादातर जगहों पर टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें मिल रही है. दमदम में मतदान अधिकारी हंगामे के बाद रो पड़े. आज सातवें और आखिरी चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है.