फिर हिंसा की आग में जल उठा बंगाल, कहीं मारामारी तो कहीं पर बमबारी, रो पड़े चुनाव अधिकारी
ABP News Bureau | 19 May 2019 02:54 PM (IST)

वोटिंग दौरान फिर से बंगाल हिंसा की आग में जल उठा. कहीं से मारामारी की तो कहीं बमबारी खबरें आईं. एक जगह तो चुनाव आधिकारी रो पड़े. आज सातवें और आखिरी चरण में 59 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है. दोपहर एक बजे तक बिहार में 36.20 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 39.43 फीसदी, मध्य प्रदेश में 45.78 फीसदी, पंजाब में 37.86 फीसदी, यूपी में 36.75 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 49.79 फीसदी, झारखंड में 52.89 फीसदी और चंडीगढ़ में 37.50 फीसदी वोटिंग हुई है.