आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश, झमाझम बारिश के बीच लाल किले पर बच्चों का 'जोश हाई'
shubhamsc | 15 Aug 2019 06:43 AM (IST)

देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे. प्रचंड जनादेश के बाद सत्ता में वापसी के बाद उनका लाल किले से यह पहला भाषण होगा. पीएम मोदी गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर लेंगे. वाजपेयी बीजेपी के पहले नेता थे जिन्होंने 1998 से 2003 बीच लगातार छह बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों को जोश हाई है. देखिए बारिश के बीच बच्चों ने क्या कहा.