लोकसभा चुनाव 2019: लखनऊ के वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट? देखिए
ABP News Bureau | 06 May 2019 07:16 AM (IST)

पांचवें चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और बाकी बचे 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे. पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश की सात-सात सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. जबकि, बिहार की पांच और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग हो रही है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव हो रहा है.