लखनऊ में वोट डालने के लिए लोगों में खासा उत्साह, लगी लंबी कतारें
ABP News Bureau | 06 May 2019 08:27 AM (IST)

उत्तरप्रदेश में 14 सीटों पर बड़े राजनीतिक हस्तियों के बीच चुनावी टक्कर है जिनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं. लखनऊ से राजनाथ सिंह सांसद हैं. इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. पिछले करीब 23 साल से यहां पर बीजेपी का झंडा काबिज है. अटल बिहारी वाजपेयी यहां से सांसद रहे और फिर लालजी टंडन भी यहां से सांसद रहे. कांग्रेस की ओर से आचार्य प्रमोद कृष्णम और गठबंधन की ओर से पूनम सिन्हा चुनाव मैदान में हैं.