ABP न्यूज पर देखिए चौथे चरण के वोटिंग की पल-पल की अपडेट | फुल कवरेज
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 10:50 AM (IST)

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में आज नौ राज्यों में मतदान हो रहा है. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है. आज महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है.