झारखंड में दोपहर 12 बजे तक 31% वोटिंग, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह
ABP News Bureau | 19 May 2019 02:31 PM (IST)

झारखंड में दोपहर 12 बजे तक 31% वोटिंग दर्ज की गई है, कड़ी धूप होने के बाद भी मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आज सातवें और आखिरी चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है.