प्रयागराज में रिश्वत लेती पुलिस का वीडियो वायरल, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
shubhamsc | 03 Sep 2019 09:41 AM (IST)

यूपी के प्रयागराज में रिश्वत लेती हुई पुलिस का वीडियो सामने आया है. जब रिश्वतखोरों को पकड़ने वालों पर ही रिश्वत लेने के आरोप लगने लगे तो समझ लीजिए कानून और व्यवस्था की क्या हालत होगी. ये यूपी पुलिस है जो अपराधियों अपराध पर नकेल कसने के बड़े बड़े दावे करती है. लेकिन संगमनगरी प्रयागराज की पुलिस हर दावे की पोल खोल रही है. ट्रक ड्राइवर से रिश्वत लेने का ये वीडियो प्रयागराज का ही है.