बिहार के कटिहार में महिलाएं किन मुद्दों पर दे रही हैं वोट? देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 08:45 AM (IST)

बिहार: कटिहार के हृदयगंज इलाके में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. धूप खिली होने के बावजूद लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. एबीपी न्यूज़ ने कतार में खड़ी महिलाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स से बात की जिनमें से ज्यादातर काम और अपने जिले के विकास के मुद्दे पर वोट देने की बात कह रहे हैं.