Full coverage: आज लोकसभा की 51 सीटों पर वोटिंग जारी, ABP न्यूज़ पर देखिए बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 06 May 2019 10:06 AM (IST)

आज लोकसभा की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, राजस्थान की 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश की सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे. जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होगा. आज होने वाले मतदान में ही लखनऊ, अमेठी, रायबरेली और अयोध्या की सीटों शामिल है.