कमलनाथ को मिला 'कमल' का साथ, 2 बीजेपी विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
shubhamsc | 24 Jul 2019 08:04 PM (IST)

कमलनाथ को मिला 'कमल' का साथ .. आज कमलनाथ सरकार ने एक बिल पर वोटिंग के बहाने बहुमत साबित कर दिया .. और इसमें उन्हें मिला बीजेपी के भी दो विधायकों का साथ. भोपाल विधानसभा में कार्यवाही खत्म हुई तो मानो विधायक एक दूसरे से ये पूछ रहे थे कि किसने खेल कर दिया... असल में हुआ ये कि बीजेपी के दो विधायकों ने विधानसभा में आज सरकार के पक्ष में वोट कर दिया. विधानसभा में विधेयक पर वोटिंग के दौरान सरकार के पक्ष में 122 वोट पड़ गये.