पानी में एंबुलेंस को रास्ता दिखाने वाले 12 साल के वेंकटेश को किया गया सम्मानित
shubhamsc | 17 Aug 2019 02:30 PM (IST)

कर्नाटक में बाढ़ के बीच एक बच्चे का वीडियो भी चर्चा में है. 12 साल के बच्चे वेंकटेश ने बाढ़ के पानी से गुजरती एंबुलेंस को रास्ता दिखाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी. अब वीर बालक पर लगातार सम्मान किया जा रहा है. मासूम देवदूत को बहादुरी सम्मान दिया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि कमर तक पानी में उतरकर मरीज की जान बचाने के लिए वेंकटेश ने एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया.