दिल्ली: सबसे बुजुर्ग वोटर बच्चन सिंह ने 111 साल की उम्र में डाला वोट, देखिए उनसे खास बातचीत
ABP News Bureau | 12 May 2019 02:15 PM (IST)

कहते हैं जब कुछ कर गुजरने की क्षमता हो तो उम्र कभी आड़े नहीं आती. कुछ इसी तरह का कारनामा कर दिखाया है दिल्ली के सबसे उम्रदराज वोटर बच्चन सिंह ने. 111 साल के बच्चन सिंह इस बार भी अपना वोट डालकर दिखा दिया कि वह मतदान के प्रति कितने जागरुक हैं. अपने वोट के जरिए उन्होंने बताने की कोशिश की कि लोकतंत्र के लिए वोट देना कितना जरूरी है. दिल्ली के तिलक विहार क्षेत्र निवासी 111 वर्षीय बच्चन सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वह दिल्ली के सबसे ज्यादा उम्र के वोटर हैं.