यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, दसवीं में 80% तो बाहरवीं में 70% बच्चे पास
ABP News Bureau | 27 Apr 2019 01:36 PM (IST)

यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. दसवीं क्लास में 80.07 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और बारहवीं क्लास में 70.06 प्रतिशत स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली है. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे रही हैं. दसवीं क्लास में 83.98 फीसदी लड़कियों और 76.66 प्रतिशत लड़कों को कामयाबी मिली है. बारहवीं क्लास में 76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 फीसदी लड़के पास हुए हैं.