Japan में Hagibis तूफान ने मचाई भयानक तबाही, 10 से ज्यादा लोगों की मौत
shubhamsc | 13 Oct 2019 10:34 PM (IST)

जापान में पिछले 60 सालों के सबसे खतरनाक तूफान हगिबीस ने भारी तबाही मचाई है. जापान की राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में तूफान की वजह से पानी भर गया है. जापान की शान कहे जाने वाले कई बुलेट ट्रेन भी पानी में डूब गए हैं. 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए हगिबिस तूफान की वजह से कई शहरों में बुनियादी सुविधाएं ध्वस्त हो गई हैं. अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, 128 लोग घायल हो गए हैं. तूफान में 16 लोग लापता हैं.
#Japan #Hagibis #TyphoonHagibis
#Japan #Hagibis #TyphoonHagibis