ABP Exit Poll UP LIVE Updates: महागठबंधन को मिल सकती हैं 56 सीटें, 22 सीटों पर सिमटेगी बीजेपी
2014 में बीजेपी ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
ABP News BureauLast Updated: 19 May 2019 06:54 PM

बैकग्राउंड
एबीपी न्यूड-नीलसन के एग्जिट पोल में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है, वहीं महागठबंधन को बड़ी जीत मिल सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक...More
एबीपी न्यूड-नीलसन के एग्जिट पोल में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है, वहीं महागठबंधन को बड़ी जीत मिल सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में एसपी-बीएसपी के महागठबंधन को बड़ी कामयाबी मिल सकती है और वह 56 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकती है. वहीं बीजेपी सिर्फ 22 और कांग्रेस महज 2 सीटों पर सिमट सकती है.
2014 में एक भी सीट नहीं जीत पाने वाली बीएसपी 30 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. वहीं प्रियंका गांधी का कांग्रेस को कोई फायदा नहीं मिलता दिख रहा. कांग्रेस पहले की तरह इस बार भी दो सीटों पर ही सिमट जाएगी.