उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में कुल 57.33 फीसदी मतदान

स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप. ट्वीट कर कहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बूथ कैप्चर करवा रहे हैं. आपको बता दें कि अमेठी सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने स्मृति ईरानी को टिकट दिया है.

ABP News Bureau Last Updated: 06 May 2019 08:07 PM

बैकग्राउंड

लखनऊ: आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी में 14 जगहों पर वोट डाले जाएंगे. जिन 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी वो हैं- अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर,...More

लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड में दूसरे चरण में और देश के पांचवें चरण में सोमवार को राजधानी रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग समेत कुल चार लोकसभा सीटों के लिए पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से कुल 64.19 प्रतिशत मतदान की रिपोर्ट है. इस दौर में कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.