Train Safety Tips: अगर आप भी अक्सर अकेले ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको भी कई दिक्कतें होती होंगी, जैसे रात में सोते समय सामान और मोबाइल को लेकर डर बना रहता होगा कि कहीं अचानक आंख लग जाए और हमारा सामान या फिर मोबाइल चोरी न हो जाए. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिससे आप बिना डर के ट्रेन में सफर कर सकेंगे. इसके लिए बस आपको कुछ आसान सावधानियां अपनानी होगी, जिससे आप अपने सफर को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं.

Continues below advertisement

सामान की सुरक्षा कैसे करें जाने

चेन और ताले का इस्तेमाल करें

Continues below advertisement

सबसे पहले आप अपने बैग को लोअर बर्थ के नीचे लगे हुक से मेटल चेन और ताले की मदद से बांध लें. इससे आपका सामान चोरी होने से बच सकता है.

Train Latest News: ट्रेन में चाहिए कंफर्म लोअर बर्थ? टिकट बुकिंग के समय अपनाएं ये 5 जादुई ट्रिक्स, सफर होगा आसान

इस सीट को चुनकर सामान को चोरी से बचाएं

आप अकेले सफर कर रहे हैं तो हमेशा अपर बर्थ आपके लिए ज्यादा सेफ ऑप्शन होगा.क्योंकि वहां तक पहुंचना आसान नहीं होता है, इसलिए चोरी का खतरा कम रहता है.

बैग को हमेशा रखें पास 

आपके जिस बैग में जरूरी सामान हो, जैसे पर्स, मोबाइल, पैसे तो उसे सिर के नीचे तकिए की तरह रखें या फिर आप उसे बिल्कुल पास रखें, ताकि आपका सामान सुरक्षित बना रहें.

हार्ड लगेस का करें इस्तेमाल

अपने पास हमेशा कपड़े वाले बैग की जगह हार्ड-शेल सूटकेस रखें. क्योंकि इन्हें काटना या फिर खोलना आसान नहीं होता है. इसकी वजह से आपका सामान सेफ रहेगा.

Train News: बेंगलुरु-मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट! जून में शुरू होगी नई रेल, वंदे भारत स्लीपर का रास्ता भी साफ

फोन और कीमती सामान का रखें ध्यान

  • एंटी-थेफ्ट बैग रखें- फोन, वॉलेट और टिकट को छोटे और सुरक्षित बैग में रखें, जो आपके पास रहे.
  • खिड़की के पास न रखें फोन- हमेशा फोन को खिड़की के पास न रखें. कई बार बाहर से झपट्टा मारकर फोन चोरी कर लिया जाता है.
  • फोन चार्जिंग पर लगाकर न सोएं- अगर आपको फोन चार्ज पर लगाना जरूरी है तो चार्जर और फोन दोनों को अपने पास रखें.

सफर के दौरान ये सावधानियां भी है जरूरी

  • अनजान आदमी से दूर रहे.
  • खाना, चाय या फिर बिस्किट अनजान लोगों से न लें.
  • इसमें नशीले पदार्थ हो सकते हैं, जिसके चलते लूटपाट जैसी घटना हो जाती है.
  • किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें.
  • 139 या 182 RPF हेल्पलाइन नंबर है.