Summer Tips: गर्मियां शुरू हो गई हैं और अब काफी लोग AC लेने का मन बना रहे होंगे, लेकिन हर कोई महंगे AC नहीं खरीद सकता है. भीषण गर्मी में घर की छत भी तपने लगती है, जिसके चलते घर के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सिविल इंजीनियर विशाल गोयल ने एक सस्ता और देसी तरीका बताया है, जिससे बिना ज्यादा खर्चे के आप अपना घर ठंडा रख सकते हैं.

Continues below advertisement

सफेद चूने से बनाएं हीट रिफ्लेक्टर छत

इसके लिए आपको सफेद चूना और फेविकोल का इस्तेमाल करना होगा. यानी इनके इस्तेमाल से छत को हीट रिफ्लेक्टर बनाया जा सकता है. सफेद रंग सूरज की किरणों को वापस लौटा देता है, जिससे छत ज्यादा गर्म नहीं होती है और तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है. अगर हम बात करें 700 से 800 स्क्वायर फीट छत की तो इसमें करीब 10 किलो चूना और 2 किलो फेविकोल काफी होगा. चूना सफेदी देगा तो वहीं फेविकोल छत पर मजबूती का काम करेगा, ताकि बारिश या हवा से वह जल्दी न हटे.

Continues below advertisement

घोल बनाने का सही तरीका क्या है?

चूने का घोल हमेशा लोहे की बाल्टी या फिर मेटल के बर्तन में बनाए, क्योंकि चूना पानी के साथ रिएक्शन करता है और गर्म हो जाता है, जिसके कारण प्लास्टिक की बाल्टी खराब हो सकती है.  अब इसको बनाने के बारे में जानते हैं तो 5 किलो चूने को 10 लीटर पानी में मिलाक अच्छे से घोलें, जब यह पूरी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें 1 किलो फेविकोल मिलाएं. इससे सूखने के बाद चूना पपड़ी बनकर नहीं झडेगा. इसके साथ ही आधा किलो चीनी मिलाने से मिश्रण और बेहतर पकड़ बनाता है.

छत पर लगाने का तरीका क्या है?

अब बात करते हैं कि आखिर छत पर कैसे लगाया जाएगा. छत पर चूना लगाने से पहले अच्छी तरह सफाई करना बेहद जरूरी है. धूल, मिट्टी और काई हटा दें और फिर छत को हल्का पानी से गीला करें. उसके बाद पहला कोट सुबह के समय लगाना अच्छा होता है ताकि धूप में यह अच्छे  अच्छे से सूख जाए और सतह से जुड़ जाए. जब पहला कोट सूख जाए फिर 12 से 14 घंटे के बाद दूसरा कोट लगाएं. दूसरा कोट लगाने से छत पर मजबूत सफेद परत बन जाती है, जो लंबे समय तक टिकती है.