त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस दौरान लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कोई तोहफा या फिर मिठाई भेजते हैं. ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से अपने किसी खास व्यक्ति को कोई पार्सल भेजना चाह रहे हैं तो आपके लिए एक राहत की खबर है.

Continues below advertisement

भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान पार्सल बुकिंग पर छूट का ऐलान किया है. अहम बात ये है कि ये छूट सभी यात्रियों के लिए नहीं है, लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि आखिर पार्सल भेजने पर कितनी छूट दी जा रही है.

कितना मिलेगा डिस्काउंट?

Continues below advertisement

बता दें कि रेलवे की नई योजना के तहत पात्र पार्सल एग्रीगेटर्स को आने-जाने यानी दोनों तरफ की बुकिंग कराने पर एक तरफ के सामान्य किराये का 1.5 गुना देना होगा. यानी इसका मतलब ये है कि एक तरफ का पूरा किया देना होगा और वहीं वापसी के लिए आधा किराया देना होगा. इससे दोनों तरफ की बुकिंग पर 25 प्रतिशत की बचत होगी. 

कब से शुरू होगी योजना?

इस योजना का सर्कुलर रेलवे बोर्ड ने 19 अक्टूबर को जारी किया और इसे तुरंत लागू भी किया गया. जानकारी के मुताबिक, इसे एक साल तक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जाएगा. जानने वाली बात ये है कि क्या ये योजना सभी रूटों पर लागू होगी?

सभी रूटों पर मिलेगी छूट?

अहम सवाल यही है कि क्या सभी रूटों पर छूट दी जाएगी तो असल में ऐसा नहीं है. ये नई योजना JPR-RCS के तहत चलने वाले मौजूदा और भविष्य के रूटों पर लागू होगी. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इसे दिल्ली के पटेल नगर और कोलकाता के चितपुर रूट को बाहर रखा गया है. 

इस छूट का फायदा किसे मिलेगा?

सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर इसका लाभ किसे मिलने वाला है तो जान लें कि इस योजना का लाभ हर  व्यक्ति को नहीं मिलेगा, बल्कि रेलवे की Joint Parcel Product-Rapid Cargo Service (JPP-RCS) के तहत बुकिंग करने वाले पात्र पार्सल एग्रीगेटर्स को मिलेगा. यानी ये छूट हर व्यक्ति या सामान्य पार्सल बुकिंग के लिए नहीं है. यानी आम लोगों को इसका सीधा फायदा नहीं मिलेगा. 

PF नियमों में बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट पर 20 लाख कम मिलेंगे, लेकिन जीवनभर मिलेगी पेंशन