Ration Card Update: अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग गांव से दूसरे शहर काम के सिलसिले या फिर दूसरी वजह से रहते हैं. उनके कई जरूरी दस्तावेज गांव के एड्रेस पर बने होते हैं. इनमें से एक राशन कार्ड भी है. ऐसे में कई लोगों के मन में एक सवाल होता है कि उनका राशन कार्ड तो उनके गांव के एड्रेस पर बना हुआ है, लेकिन वे रहते शहर में हैं तो क्या उन्हें राशन लेने हर बार गांव जाना पड़ेगा? या फिर उन्हें शहर में भी राशन मिल सकता है. अगर आपको भी इस बारे में जानकारी नहीं है तो जान लीजिए. 

Continues below advertisement

क्या दूसरे शहर में नहीं मिलेगा राशन?

अगर आप शहर में रहते हैं और आपके राशन कार्ड पर गांव का एड्रेस है तो आप राशन शहर में भी ले सकते हैं. एक देश, एक राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत पात्र लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में अपनी सुविधा के मुताबिक राशन ले सकते हैं. यानी अगर राशन कार्ड गांव का है, इसके बावजूद आपको शहर में भी राशन मिल सकता है.

Continues below advertisement

5 सेकंड में पकड़ी 800 Kmph की तूफानी रफ्तार, बुलेट ट्रेन ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कैसे मिलेगा राशन?

  • सबसे पहले अपने पास के e-PoS मशीन वाली सरकारी राशन दुकान पर जाएं.
  • इसके बाद राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर बताएं.
  • फिर  e-PoS मशीन पर बायोमेट्रिक से पहचान करें.
  • सब कुछ सही मिलने पर आप अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते हैं. 

इस बात का रखें ध्यान

  • शहर में राशन लेने के लिए पोर्टेबिलिटी सुविधा का उपयोग किया जा सकता है.
  • लेकिन इसके लिए एक बात का ध्यान रखें कि आपका रिकॉर्ड सिस्टम में होना चाहिए.
  • अगर आपको इस सुविधा का लाभ लेना है तो इसके लिए आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
  • इसके साथ ही राशन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी अपडेटेड और सही होनी चाहिए.
  • वहीं आधार से पहचान का वेरिफिकेशन होना जरूरी है.

EPFO: पेंशन के नए नियम, 15 लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने किया आवेदन, क्लेम प्रोसेस में तेजी