अगर आपके पास भी Ration Card है और आप सस्ती चीनी का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है. अब आपको सरकारी राशन की दुकान से कम कीमत पर चीनी मिल सकती है. हालांकि, चीनी हर किसी को राशन कार्ड पर मुफ्त नहीं मिलती, बल्कि यह सिर्फ पात्र परिवारों को सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराई जाती है. आमतौर पर इसका फायदा कार्ड की कैटेगरी और राज्य सरकार के नियमों के आधार पर मिलता है.

Continues below advertisement

केंद्र और राज्य सरकारें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए कुछ पात्र परिवारों को बाजार के मुकाबले कम कीमत पर चीनी देती है. खासतौर पर इसका फायदा अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थियों को मिलता है. ऐसे में अगर आपका राशन कार्ड भी इस पात्र कैटेगरी में आता है, तो आप अपने आसपास के राशन दुकान से कम कीमत में चीनी की खरीदारी कर सकते हैं. बड़ी बात है कि अलग-अलग राज्यों में चीनी की मात्रा और कीमत के नियम अपने हिसाब से अलग हो सकती हैं.

किन्हें मिलती है सस्ती चीनी?

Continues below advertisement

अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के पात्र परिवारों को कई राज्यों में निर्धारित मात्रा में सब्सिडी वाली चीनी का कोटा दिया जाता है. इसमें पात्र लाभार्थियों को सरकार की तरफ से तय रियायती कीमत पर चीनी का लाभ मिलता है. कई जगहों पर इसकी कीमत करीब 13.50 रुपये प्रति किलो हो सकती है.

10 इंच की जगह भेजा 7 इंच का पिज्जा, कोर्ट से ग्राहक को मिले 10520 रुपए

दरअसल, सामान्य PHH/BPL राशन कार्ड धारकों को केंद्र की ओर से हर महीने चीनी का कोटा मिलना जरूरी नहीं है. हालांकि, यह राज्य के नियमों पर डिपेंड करता है. कुछ राज्य सरकारें त्योहारों के दौरान राशन कार्ड धारकों  को पैकेज या सस्ती चीनी की सुविधा भी उपलब्ध कराती हैं.

चीनी लेने के लिए क्या करना होगा?

अगर आप भी सब्सिडी वाली चीनी का फायदा लेना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान पर जाएं. वहां आप अपना राशन कार्ड साथ और आधार कार्ड साथ ले कर जाएं. इसके बाद आप राशन दुकान पर ई-पॉश मशीन के जरिए अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराएं.

वेरिफिकेशन सफल होने के बाद डीलर आपके कार्ड की पात्रता जांचेगा. ऐसे में अगर आपका राशन कार्ड संबंधित राज्य के नियमों के मुताबिक चीनी के लिए पात्र है, तो पात्र होने पर आपको निर्धारित मात्रा में चीनी सब्सिडी वाली कीमत पर दी जाएगी.

सस्ती चीनी लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • अपने राशन कार्ड की कैटेगरी जरूर जांच लें.
  • राज्य सरकार द्वारा तय चीनी की कीमत और मात्रा की जानकारी लें. 
  • राशन लेते समय रसीद जरूर हासिल करें. 

ध्यान दें कि आपको कुछ सरकारी योजनाओं के तहत गेहूं और चावल मुफ्त में मिल सकता है, लेकिन चीनी को लेकर नियम काफी अलग हैं. पात्र लाभार्थियों को चीनी आमतौर पर निर्धारित रियाती कीमत पर दी जाती है. यानी इसके लिए आपको कुछ रकम देना पड़ सकता है.

Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें, मेगा ब्लॉक से 344 ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द