Somnath Special Train News:सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही भगवान शिव के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में शामिल सोमनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है. हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों भक्त बाबा सोमनाथ के दर्शन के लिए गुजरात पहुंचते हैं. ऐसे में अगर आप भी बाबा सोमनाथ के दर्शन के लिए निकलना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. बाबा की दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते उत्तर मध्य रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है.

Continues below advertisement

अब प्रयागराज और आसपास के इलाकों के श्रद्धालु प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन के जरिए सीधे सोमनाथ पहुंचेंगे. रेलवे के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन 6 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक चलाई जाएगी.

क्या है ट्रेन का शेड्यूल?

Continues below advertisement
  • ट्रेन संख्या 04173 प्रयागराज से वेरावल के लिए रवाना होगी.
  • प्रयागराज जंक्शन से प्रत्येक गुरुवार सुबह 10:10 बजे से चलेगी.
  • अगले दिन शुक्रवार शाम 6:15 बजे वेरावल पहुंचेगी.

अब बचे सिर्फ 8 दिन, जल्दी निपटा लें LPG सिलेंडर का ये जरूरी काम, वरना कटेगा कनेक्शन

वापसी में कब मिलेगी ट्रेन?

  • ट्रेन संख्या 04174 वेरावल से प्रयागराज के लिए चलेगी.
  • आज यानी 7 अगस्त 2026 को वेरावल से प्रत्येक शुक्रवार रात 10:00 बजे को रवाना होगी.
  • रविवार सुबह 5:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी.

किन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव?

  • फतेहपुर
  • गोविंदपुरी
  • इटावा जंक्शन
  • टूंडला
  • आगरा ईदगाह
  • भरतपुर
  • जयपुर
  • किशनगढ़
  • अजमेर जंक्शन
  • मारवाड़ जंक्शन
  • आबू रोड
  • पालनपुर
  • महेसाणा
  • राजकोट
  • जूनागढ़ समेत कई अन्य स्टेशन

श्रद्धालुओं को मिलेगा ये फायदा

  • बाबा सोमनाथ मंदिर तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी.
  • अजमेर शरीफ और माउंट आबू जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
  • वेरावल से द्वारका की यात्रा भी पहले के मुकाबले काफी आसान होगी.
  • लंबी दूरी के यात्रियों को 20 कोच वाली स्पेशल ट्रेन में आरामदायक सफर करने का मौका मिलेगा.
  • आप इस स्पेशल ट्रेन का टिकट RailOne App के जरिए आसानी से बुक कर सकते हैं.

Train News: यूपी-बिहार जाने वालों को बड़ी सौगात, नई स्पेशल ट्रेन का ऐलान, रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज जानें