उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एसआईआर (SIR) को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. बाजपुर और किच्छा के बाद अब रुद्रपुर में भी इसका विरोध तेज हो गया है. कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनकी मां के नाम पर एसआईआर में आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके बाद उन्होंने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध किया और एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी दी है.

Continues below advertisement

कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नाम, पते और मैपिंग में गड़बड़ियों को लेकर जारी किए गए नोटिसों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर बड़े पैमाने पर फर्जी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं. उनकी माताजी के नाम को लेकर भी नोटिस जारी किया गया है, जिस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई. 

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल

राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुछ लोगों द्वारा बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक की उनकी माता के नाम पर भी आपत्ति दर्ज की गई है. उन्होंने इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर बड़ा सवाल बताया और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जल्द निस्तारण की मांग की है.  

Continues below advertisement

कांग्रेस नेता ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि अगर जल्द इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करेंगे. ठुकराल ने कहा कि प्रदेश में एसआईआर का काम बीएलओ बहनों ने बहुत अच्छी तरीके से किया है. जो पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही थी उनके काम पर भरोसा न करके आज एक राजनैतिक दल द्वारा आपत्तियां लगाई जा रही है. 

उन्होंने कहा कि अभी तक आपत्तियों को लेकर जिला प्रशासन एक क़दम भी आगे नहीं बढ़ा है. मेरी मां हमारे परिवार की मुखिया है लेकिन, उनके वोट को भी चैलेंज कर दिया गया है. हम 60-62 सालों से यहां रहते हैं. सब लोग हमें जानते हैं. उनका वोट भी हटा दिया है. ये लोग अप जनता के वोट कटवाना चाहते हैं. 

उधमसिंह नगर से विकास कुमार की रिपोर्ट

प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल