Fact Check: मीडिया ईस्ट युद्ध और पेट्रोल- डीजल में आ रही संकट के बीच अब एक नई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. असल में इस पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने तेल की खपत बचाने के लिए पेट्रोल पंप को हर रविवार के दिन बंद रखने का ऐलान किया है. यहां से आप जान सकते हैं कि क्या आपके शहर में भी पेट्रोल पंप बंद रहने वाला है और नहीं तो इस खबर में आखिर कितनी सच्चाई है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट फंड के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट? जानें ब्याज दर और टैक्स के सारे नियम

क्या है वायरल पोस्ट का दावाइस पोस्ट में दावा किया गया है कि पेट्रोल पंप संडे यानी हर रविवार के दिन बंद रहेगा और ऐसे में कोई भी फ्यूल नहीं भरवा सकेगा. वायरल पोस्ट में नरेंद्र मोदी की फोटो नजर आ रही है और और साथ ही एक पेट्रोल पंप भी दिखाया गया है. इस फोटो में बताया गया है कि ये नियम आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत कई सारे राज्यों में लागु होगा.  

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- मेट्रो और एनसीएमसी कार्ड, क्या है इन दोनों में अंतर? दिल्ली वालों के लिए कौन- सा कार्ड ज्यादा बेहतर?

PIB से जानें क्या है सच्चाईवायरल हो रहे फोटो को जब पीआईबी ने चेक किया तो पाया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कोई ऐलान या अपील नहीं की है. ये पोस्ट फेक है. पीआईबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि ये दावा झूठा है और आपको इस तरह के अनवैरिफाइड मैसेज को शेयर न करें. हमेशा अलर्ट रहें और विश्वासनीय सूत्रों से ही जानकारी लें. साथ ही पीआईबी ने अपील की है कि जब भी ऐसी कोई झूठी खबर दिखे तो ईमेल (factcheck@pib.gov.in) और व्हॉट्सअप (+91 8799711259) के जरिए पीआईबी से संपर्क करें.