Nanded Tanakpur Express: उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बीच अक्सर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है. 6 जुलाई से नांदेड (महाराष्ट्र) और टनकपुर (उत्तराखंड) के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है. इससे इन चार राज्यों के हजारों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
इस नई ट्रेन की शुरुआत टनकपुर से किया जाएगा. लंबी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा पहले के मुकाबले सफर को और ज्यादा बेहतर और आरामदायक बनाएगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन का रूट, टाइमिंग और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी.
किन-किन स्टेशनों से होकर गुजरेगी?
यह ट्रेन टनकपुर, खटीमा, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, बीना, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत और पूर्णा होते हुए नांदेड पहुंचेगी. वहीं, इस नई ट्रेन के शुरू होने से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होगा.
PF खाते में न्यूनतम रकम जमा नहीं कराने पर क्या होता है? जुर्माने के हैं नियम, अभी बरतें सावधानी
ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
- 6 जुलाई को चलने वाली उद्घाटन विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे.
- द्वितीय श्रेणी, स्लीपर, AC-3, AC-2, लगेज और जनरेटर कोच शामिल रहेंगे.
- नियमित सेवा में ट्रेन 21 कोच के साथ चलेगी.
- इसमें दो एसी-2, 4 एसी-3, 8 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 पेंट्रीकार, 1 एलएसएलआरडी और 1 जनरेटर सह लगेजयान कोच होगा.
उद्घाटन और नियमित सेवा की टाइमिंग
- 6 जुलाई: उद्घाटन स्पेशल ट्रेन (05012) सुबह 10:45 बजे टनकपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे नांदेड पहुंचेगी.
- 12 जुलाई से: नियमित 17631 नांदेड-टनकपुर एक्सप्रेस हर रविवार रात 11:40 बजे नांदेड से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी.
- 14 जुलाई से: नियमित 17632 टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस हर मंगलवार सुबह 9:00 बजे टनकपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे नांदेड पहुंचेगी.
