मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए रेल यात्रा अब पहले से आसान होने जा रही है. लंबे समय से रेल सुविधा का इंतजार कर रहे सीधी जिले के लोगों को नई रेल लाइन शुरू होने से बड़ी राहत मिली है. अब सतना, रीवा और आसपास के इलाकों के बीच आवागमन आसान होगा. बड़ी बात यह है नई MEMU ट्रेन में यात्री कुछ स्टेशनों के बीच महज 10 रुपये में सफर कर सकेंगे.
24 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से नई रेल लाइनों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही देवेंद्र नगर से चुरहट के बीच नई MEMU पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई.
कितने करोड़ रुपये में तैयार हुआ रेल नेटवर्क?
- सतना-देवेंद्रनगर रेल लाइन: यह करीब 53 किलोमीटर लंबी है और इसके निर्माण पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं.
- रीवा-चुरहट रेल लाइन: करीब 65 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग को बनाने में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है.
- रेल सुरंग: रीवा-चुरहट मार्ग पर 3.33 किलोमीटर लंबी रेल सुरंग भी बनाई गई है, जो इस परियोजना का एक प्रमुख हिस्सा है.
यानी यह रेल नेटवर्क कुल मिला कर 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार हुआ. हालांकि, इन दोनों रेल मार्गों के शुरू होने से विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा. यात्रियों को सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करने का ऑप्शन भी मिलेगा.
सतना-देवेंद्रनगर रूट पर कितना लगेगा किराया?
- सतना से करही: करीब 10-15 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
- सतना से बरेठिया: करीब 19 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
- सतना से नागौद: करीब 31 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
- सतना से फुलवारी: करीब 43 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
- सतना से देवेंद्रनगर: करीब 53 किलोमीटर की दूरी के लिए 15-20 रुपये.
कितना है रीवा-चुरहट MEMU ट्रेन का किराया?
- रीवा से सिलपरा: करीब 8 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
- रीवा से गोविंदगढ़: करीब 21 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
- रीवा से बघवार: करीब 36 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
- रीवा से रामपुर नैकिन: करीब 49 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
- रीवा से चुरहट: करीब 65 किलोमीटर की दूरी के लिए 15-20 रुपये.
सतना-देवेंद्र नगर रूट पर कितने होंगे स्टॉपेज?
इस रेल मार्ग पर यात्रियों के लिए कुल 6 स्टेशन निर्धारित किए गए हैं.
- सतना
- करही
- बरेठिया
- नागौद
- फुलवारी
- देवेंद्र नगर
रीवा-चुरहट रेल लाइन पर कितने है स्टेशन?
- रीवा
- सिलपरा
- गोविंदगढ़
- बघवार
- रामपुर नैकिन
- चुरहट
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
