✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात

कविता गाडरी   |  09 Dec 2025 06:48 AM (IST)

यूएएन नंबर को रिकवर करना बहुत आसान हो गया है. ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट पर इसके लिए खास सुविधा दी है. इसके लिए आपको केवल मोबाइल नंबर और कुछ बेसिक जानकारी की जरूरत पड़ेगी.

UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात

UAN नंबर रिकवरी

अगरआपभीनौकरीकरतेहैंऔरआपकीसैलरीसेहरमहीनेपीएफकटताहैतोआपकेपासएकयूएएननंबरजरूरहोगा. यह 12 अंकोंकायूनिवर्सल अकाउंट नंबर आपके पीएफ अकाउंट से जुड़ी हर सुविधा के लिए जरूरी माना जाता है. लेकिन कई बार नौकरी बदलने या लंबे समय तक इस्तेमाल न करने के कारण लोग अपना यूएएन भूल जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब आप मिनटों में अपना यूएएन वापस हासिल कर सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी अपना यूएएन नंबर भूल गए हैं तो इसे रिकवर कैसे कर सकते हैं.

कैसे रिकवर करें अपना यूएएन नंबर?

  • यूएएन नंबर को रिकवर करना बहुत आसान हो गया है. ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट पर इसके लिए खास सुविधा दी है. इसके लिए आपको केवल मोबाइल नंबर और कुछ बेसिक जानकारी की जरूरत पड़ेगी.
  • यूएएन नंबर रिकवर करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की ऑफिशल वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाए.
  • इसके बाद KnowYour UAN ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी से वेरीफाई करें.
  • इसके बाद अपना नाम, बर्थडेट, आधार कार्ड या पैन कार्ड जैसी बेसिक जानकारी भरें.
  • अब फॉर्मसबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका UAN नंबर दिखने लगेगा

पीएफ अकाउंट के लिए क्यों जरूरी है यूएएन नंबर?

UAN नंबर के बिना आप अपना अकाउंट लॉगिन नहीं कर सकते, न ही अपना इपीएफबैलेंस चेक कर पाएंगे और न ही पीएफ निकालने जैसे प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे. वहीं जॉब बदलने पर पुराने पीएफ को नई कंपनी में ट्रांसफर करना हो तब भी यूएएन की जरूरत पड़ती है. यानी पीएफ अकाउंट से जुड़े हर छोटे-बड़े काम में यूएएन नंबर सबसे जरूरी है.

एसएमएस से भी पता कर सकते हैं यूएएननंबर

एसएमएस के जरिए अपना यूएएननंबरपताकरने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG मैसेज को 7738299899 इस नंबर पर भेज सकते हैं. मैसेज भेजने के कुछ ही देर बाद आपके मोबाइल पर ही आपका यूएएन नंबर आ जाएगा.

यूएएन नंबर क्यों याद रखना चाहिए?

यूएएन वहीं नंबर है जिससे आपको पीएफ अकाउंट लिंक होता है. आप पीएफबैलेंस चेक करना चाहे, केवाईसीअपडेट करना हो या मोबाइल नंबर बदलना हो हर काम में यूएएन नंबर जरूरी होता है. वहीं पीएफ में जमा रकम आमतौर पर रिटायरमेंट के बाद 60 साल पूरे होने पर मिलती है. इसलिए यूएएन नंबर को संभाल कर रखना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 31 दिसंबर तक जरूर निपटा लें ये जरूरी काम, सरकार बार-बार नहीं देगी मौका

Published at: 08 Dec 2025 10:47 PM (IST)
Tags:epfo loginUAN recoveryforgot UAN numberPF account help
  • हिंदी न्यूज़
  • यूटिलिटी
  • UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.