अगर आपकी गाड़ी पर अब भी पुराने नंबर प्लेट लगी हुई है तो सावधान होजाइए. ट्रैफिक नियमों के अनुसार अब सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटीरजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य हो गया है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो चालान कट सकता है और कई मामलों में गाड़ी तक सीज हो सकती है. दरअसल HSRPएल्युमिनियम से बनी एक खास नंबर प्लेट होती है. जिसमें यूनिकसीरियल नंबर,होलोग्राम और लेजरकोड मौजूद होता है. इसके साथ कलरकोडेडस्टीकर भी लगता है, जिसमें गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, ईंधन का प्रकार और अन्य अहम जानकारी दर्जहोती है. इस प्लेट से चोरी हुई गाड़ी को ट्रैक करना आसान हो जाता है.
किन वाहनों के लिएजरूरी
यह नियम दो, तिपहिया और चार पहिया सभी प्रकार के वाहनों के लिए लागू है. खासतौर पर 1 अप्रैल 2019 से पहले जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ उनके लिए HSRPलगवानाजरूरी है. नई गाड़ियां तो पहले से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ आतीहै.
घर बैठे ऐसे करेंऑर्डर
- अब लोगों को HSRP के लिए ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है. इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.comपर जाना होगा.
- नंबर प्लेट ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर अपना राज्य और वाहन का प्रकार सेलेक्ट करना होगा.
- इसके बाद आपको अपनी गाड़ी का नंबर,चेसिस नंबर और इंजन नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी.
- फिर आपको फिटमेंटलोकेशन चुननी होगी. नंबर प्लेट को या तो आप घर पर मंगवा सकते हैं या फिर नजदीकी डीलरशिप से लगवा सकते हैं.
- इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करें. दोपहिया वाहनों के लिए लगभग 300 से 400और चार पहिया वाहनों के लिए 500 से 600 रुपयेतक काखर्च आता है.
- पेमेंट करने के बाद आपको बुकिंगरिसिप्ट मिलेगी, जिसे नंबर प्लेट लगवाते समय दिखाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- शपथ लेने के बाद जिस रजिस्टर पर साइन करते हैं उपराष्ट्रपति, उस पर क्या लिखा होता है?
