✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Indane का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, ये हेल्पलाइन नंबर आएंगे आपके काम

कविता गाडरी   |  13 Mar 2026 03:54 PM (IST)

इंडेन गैस के ग्राहकों के लिए कंपनी ने टोल फ्री नंबर जारी किया है. अगर आपको सिलेंडर बुकिंग या डिलीवरी से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आप 1800-2333-555 नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

Indane का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, ये हेल्पलाइन नंबर आएंगे आपके काम

इंडेन गैस बुकिंग

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल-गैस सप्लाई पर पड़ रहे असर को लेकर इन दिनों देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कुछ जगह पर लोगों को गैस सिलेंडर बुक कराने में परेशानी हो रही और लंबी वेटिंग जैसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, प्रशासन और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है और सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है. 

तकनीक के इस दौर में गैस सिलेंडर बुक करना पहले की तुलना में अब काफी आसान हो गया है. उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने या लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं है. उपभोक्ता कॉल, व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल और ऑनलाइन जैसे कई स्मार्ट तरीकों से गैस सिलेंडर घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि इंडेन का सिलेंडर बुक करना हो तो कौन सा हेल्पलाइन नंबर आपके काम आएगा. ये भी पढ़ें-खाना बनाने के लिए नहीं मिल रही गैस, चूल्हे के अलावा ये भी हैं आप्शन

टोल फ्री नंबर से कर सकते हैं बुकिंग इंडेन गैस के ग्राहकों के लिए कंपनी ने टोल फ्री नंबर जारी किया है. अगर आपको सिलेंडर बुकिंग या डिलीवरी से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आप 1800-2333-555 नंबर पर कॉल कर सकते हैं. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर पर कॉल करके उपभोक्ता दिन के किसी भी समय गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं. बुकिंग के अलावा सेवा या शिकायत भी इसी नंबर के जरिए की जा सकती है. व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं बुकिंग इंडेन गैस ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है. ग्राहक 92296 92296 नंबर पर मैसेज भेजकर अपनी अपनी गैस रिफिल बुक कर सकते हैं. इसके अलावा कई जगह पर उपभोक्ता अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 7588888824 पर REFILL  लिखकर मैसेज कर सकते हैं. यह एक ऑटोमेटेड सिस्टम है, जिसमें बुकिंग के साथ-साथ डिलीवरी से जुड़ी जानकारी भी मिलती है. मिस्ड कॉल या एसएमएस का भी है ऑप्शन जिन लोगों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है उनके लिए मिस्ड कॉल और एसएमएस का ऑप्शन भी उपलब्ध है. उपभोक्ता 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है. इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एलपीजी लिखकर निर्धारित नंबर पर मैसेज भेजना होगा. बुकिंग की पुष्टि कुछ ही देर में मैसेज के जरिए मिल जाती है.

ये भी पढ़ें-आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?

Published at: 13 Mar 2026 03:54 PM (IST)
Tags:Gas Cylinder BookingIndane gas bookingIndane cylinder bookingLPG booking number
  • हिंदी न्यूज़
  • यूटिलिटी
  • Indane का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, ये हेल्पलाइन नंबर आएंगे आपके काम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.