✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Happy New Year के ऐसे मैसेज देखकर ही करना क्लिक, वरना तुरंत खाली हो जाएगा बैंक खाता

कविता गाडरी   |  31 Dec 2025 01:18 PM (IST)

व्हाट्सएप पर न्यू ईयर विश और न्यू ईयर गिफ्ट के नाम से भेजे जा रहे हैं, कुछ मैसेज इन दिनों बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. यह मैसेज देखने में जितने आकर्षक लगते हैं, उतने ही खतरनाक भी साबित हो सकते हैं.

Happy New Year के ऐसे मैसेज देखकर ही करना क्लिक, वरना तुरंत खाली हो जाएगा बैंक खाता

न्यू ईयर स्कैम

नया साल आने वाला है और लोग जश्न की तैयारी में जुटे हैं. इसी मौके का फायदा उठाकर साइबर ठग भी पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं. व्हाट्सएप पर न्यू ईयर विश और न्यू ईयर गिफ्ट के नाम से भेजे जा रहे हैं, कुछ मैसेज इन दिनों बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. यह मैसेज देखने में जितने आकर्षक लगते हैं, उतने ही खतरनाक भी साबित हो सकते हैं. सिर्फ एक क्लिक आपके मोबाइल फोन के साथ-साथ बैंक अकाउंट तक को खाली कर सकता है. साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि नए साल के आसपास इस तरह के स्कैम तेजी से बढ़ जाते हैं, क्योंकि लोग उत्साह में सतर्कता भूल जाते हैं.

कैसे शुरू होता है न्यू ईयर स्कैम?

यह स्कैम आमतौर पर एक बहुत नॉर्मल व्हाट्सएप मैसेज से शुरू होता है. मैसेज में लिखा होता है Happy New Year 2026 और साथ में कहा जाता है कि एक खास ग्रीटिंग कार्ड, फोटो-वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें या अटैच की गई फाइल डाउनलोड करें. कई मामलों में यह मैसेज किसी अनजान नंबर से आता है, लेकिन कई बार यह आपके किसी दोस्त, रिश्तेदार या जान पहचान वाले के नंबर से आता दिखता है. इस वजह से लोग बिना सोचे समझे उसे पर क्लिक कर देते हैं.

एपीके फाइल से शिकार बनाते हैं साइबर ठग

दरअसल जैसे ही न्यू ईयर वाले मैसेज पर यूजर क्लिक करता है, वह एक रंगीन और फेस्टिवल वेब पेज पर पहुंच जाता है. जहां न्यू ईयर विश दिखाई देती है. इसके बाद पूरी ग्रीटिंग देखने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं होता, बल्कि एपीके फाइल के रूप में डाउनलोड होता है. यही से असली खतरा शुरू होता है, यह एपीके फाइल असल में खतरनाक मैलवेयर होती है, जो फोन में इंस्टॉल होते ही हैकर्स को डिवाइस का कंट्रोल दे देती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार एपीके फाइल इंस्टॉल होने के कुछ ही घंटे में फोन में अजीब सी एक्टिविटी शुरू हो जाती है. मोबाइल ऐप्स अपने आप खुलने लगते हैं, कॉन्टेक्ट्स और गैलरी तक बिना परमिशन पहुंच बन जाती है. सबसे बड़ा खतरा तब होता है, जब बैंकिंग ऐप्स और यूपीआई जैसे अनधिकृत ट्रांजेक्शन होने लगते हैं. दरअसल इसे लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह मैलवेयर बैकग्राउंड में चुपचाप काम करता है और यूजर्स को भनक तक नहीं लगती कि उसका फोन पूरी तरह हैक हो चुका है.

पुलिस और साइबर विंग की चेतावनी

पुलिस के साइबर विंग ने इस तरह के हैप्पी न्यू ईयर व्हाट्सएप स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है. पुलिस के मुताबिक ठग व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के जरिए खतरनाक लिंक और फर्जी एपीके फाइल भेज कर लोगों की निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स चुरा रहे हैं. त्योहारों के दौरान ऐसे मामले तेजी से देखे जाते हैं. ऐसे में अगर कोई मैसेज आपको जल्दी करने का दबाव डालें, इनाम या स्पेशल गिफ्ट का लालच दें, अनजान लिंक भेज या एपीके डाउनलोड करने को कहे तो सतर्क हो जाना जरूरी है. किसी भी अनजान नंबर से आई फाइल या लिंक पर क्लिक न करें. कोई भी असली कंपनी या व्यक्ति मैसेज के जरिए आपकी बैंक डिटेल या ओटीपी नहीं मांगता है.

ये भी पढ़ें: Iran Protests: इस मुस्लिम देश में क्यों लग रहे मुल्लाओं को निकालने के नारे, आखिर क्या है यह बवाल?

Published at: 31 Dec 2025 01:18 PM (IST)
Tags:WhatsApp ScamNew Year scamHappy New Year fraud
  • हिंदी न्यूज़
  • यूटिलिटी
  • Happy New Year के ऐसे मैसेज देखकर ही करना क्लिक, वरना तुरंत खाली हो जाएगा बैंक खाता
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.